Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेलडांगा हिंसा की जांच एनआईए को सौंपी गई, अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच बड़ा कदम

यह घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे के साथ ही सामने आया है। शनिवार को अमित शाह बैरकपुर और सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं।

31 Jan 2026

बेलडांगा हिंसा की जांच एनआईए को सौंपी गई, अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच बड़ा कदम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में हुई हिंसा के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।

यह घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे के साथ ही सामने आया है। शनिवार को अमित शाह बैरकपुर और सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं।

गौरतलब है कि 16 जनवरी को झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद बेलडांगा इलाके में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे थे। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को कई घंटों तक जाम कर दिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए गए थे।

हिंसा अगले दिन भी जारी रही, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद जाम हटाया जा सका।

इस मामले में अब तक कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हैदराबाद स्थित अल्पसंख्यक राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का एक नेता भी शामिल है। ये गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर की गई हैं।

बेलडांगा हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें हिंसा प्रभावित इलाके में केंद्रीय बलों की तैनाती और राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई थी।

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन, ने केंद्र सरकार को इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की पूरी छूट दी थी। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि बेलडांगा में हालात पूरी तरह सामान्य होने तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती जारी रहे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की जा सकती हैं। साथ ही राज्य सरकार को संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह आदेश पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। अदालत ने मुर्शिदाबाद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी 15 दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल कर क्षेत्र में लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का निर्देश दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलडांगा हिंसा की जांच एनआईए को सौंपी गई, अमित शाह के बंगाल
यह घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे के साथ ही सामने आया है। शनिवार को अमित शाह बैरकपुर और सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News